सरसों का तेल से क्या फायदा होता है | सरसों तेल के औषधीय गुण
सभी घरों में सब्जी बनाते वक्त आमतौर पर सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। न केवल सब्जी बनाते वक्त बल्कि भारत में बनने वाले हजार किस्म के आचारों में भी इसका उपयोग किया जाता है। सरसों का तेल जहां आचार को एक अलग स्वाद देता है, वहीं यह आचार को लंबे समय तक ठीक रखने यानि खराब होने से बचाने में भी मदद करता है। सरसों का तेल न केवल रसोई घर में बल्कि सालों से लोग इसे अपनी त्वचा के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में सरसों का तेल जहां त्वचा की ड्रइनेस दूर करने में मदद करता है, वहीं बालों को भी लंबे और घने बनाने में आपकी मदद करता है।
त्वचा से सेहत तक की बीमारियों का इलाज है सरसों का तेल
तो चलिए जानते हैं ढेरों फायदों वाले सरसों तेल के फायदे विस्तार से Sarson Ka Tel Se Kya Fayda Hota Hai
Sarson Ka Tel Se Kya Fayda Hota Hai
भूख बढ़ाने में लाभदायक
सरसों के तेल में बनी सब्जी जहां स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, वहीं यह आपकी भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। सालों से इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बढ़ते बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है। मगर ध्यान रखें सरसों के तेल में सब्जी बनाते वक्त इसे पूरी तरह न जलने दें। जले हुए तेल में सब्जी बनाने से सब्जी के सभी पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। यहां तक कि शोध के मुताबिक जले हुए तेल में बनी सब्जी खाने से आप कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।
शरीर की मालिश
सर्दियों में सरसों का तेल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। जहां इसके सेवन से शरीर को अंदरुनी तौर पर गर्माहट मिलती है, वहीं इस तेल के साथ बॉडी की मसाज करने से या फिर नहाने के बाद इसे शरीर पर लगाने से आपका शरीर बाहरी रुप से भी गर्म रहता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है।
जोडो़ं के दर्द में आराम
जिन बुजुर्गों को जोडो़ं में दर्द की शिकायत हो, उन्हें हर रोज सरसों के तेल से अपने घुटनों और बाजुओं की मसाज करवानी चाहिए। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी, साथ ही कड़कती ठंड में उन्हें बेहद राहत महसूस होगी।
दांत की समस्या से छुटकारा
दांत में किसी तरह का दर्द होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करें। अगर बिना दर्द के भी हफ्ते में एक बार आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मसाज करते हैं को आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग और सफेद बने रहते हैं।
अस्थमा पेशेंट के लिए फायदेमंद है सरसों का तेल
अस्थमा के रोगियों के लिए सरसों का तेल रामबाण इलाज है। सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम अस्थमा रोगियों की छाती में किसी तरह की ब्लॉकेज नहीं होने देता, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
चोट ठीक करने में सहायता करता है सरसों तेल
बच्चों को खेल-कूद के दौरान अक्सर चोट लग जाती है। कई बार चोट ठीक होने में समय लगाती है। ऐसे में नहाने से पहले चोट वाले स्थान पर सरसों का तेल लगाएं ताकि पानी से चोट का बचाव रहे। साथ ही चोट को जल्दी ठीक करने के लिए दिन में 1 से 2 बार सरसों का तेल जरुर लगाएं, इससे चोट जल्द ठीक होगी।
फटे होंठों का रामबाण इलाज
फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें। नहाने के बाद यदि आप 2 बूंद सरसों के तेल में 2 से 3 बूंदे पानी की मिलाकर अच्छे से मिक्स करके अपनी नाभि में लगाते हैं तो आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे, साथ ही आप पेट संबंधित परेशानियों से हमेशा बचे रहेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो सरसों के तेल से होंठे की मासज भी कर सकते हैं।
झड़ते बाल, रुसी और फंगस का जड़ से इलाज
बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सरसों का तेल हल्का गर्म करके हफ्ते में दो बार बालों की मसाज जरुर करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले तेल बालों में लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ बाल धो लें। बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर करने में सरसों का तेल एक बेहतरीन और आसान तरीका है। यदि आप रुटीन में सरसों का तेल बालों में लगाते हैं तो आपके बाल लंबे समय तक घने और काले बने रहेंगे।
नाखून से जुड़े समस्याओं का इलाज सरसों तेल से
स्ट्रांग और शाइनी नाखून के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। हफ्ते में एक बार नाखून काटने के बाद सरसों के तेल के साथ इनकी मसाज करें।
तो ये थे सरसों तेल खाने और बॉडी पर लगाने के फायदे विस्तार से... आज से ही सरसों का तेल अपनी डाइट और डेली रुटीन में शामिल करें। अगर आपको रोजाना सरसों का तेल बॉडी पर लगाना नहीं पसंद तो कम से कम हफ्ते में एक बार छुट्टी वाले दिन इस तेल के साथ शरीर और बालों की मसाज जरुर करें।
0 Comments