ताली बजाने के फायदे : ताली बजाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है
गठिया रोग, हृदय रोग, हाथों की कमज़ोरी
अधिकांश लोग नहीं जानते हैं कि ताली बजाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। आज हम आपको ताली बजाने से होने वाले महत्वपूर्ण फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
वैज्ञानिकों और योगाचार्यों के द्वारा प्रमाणित किया गया है कि तालियां बजाने से अनगिनत स्वास्थ्यवर्धक फायदें होते हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग जानतें हैं। और ताली बजाने को एक मजाक और उपहास मात्र समझते हैं। लेकिन हम आपको तालियां बजाने के मुख्य फायदे विस्तार से बताने जा रहें हैं।
ताली बजाने के महत्वपूर्ण फायदे
1. रोज 400 बार तालियां बजाने से गठिया रोग ठीक हो जाता है। लगातार 3 से 4 महीने तक सुबह शाम नियमित ताली बजायें। ताली बजाने से उगलियों एवं हाथों का रक्त संचार तीव्र गति से होता है। जो कि सीधे हमारे शरीर की नसों को प्रभावित करता है जिससे गठिया रोग ठीक हो जाता है।
2. हाथों में लकवा या हाथ कापना, हाथों की कमजोरियां होने पर नियमित सुबह शाम 400 बार तालियां बजाने से 5 से 6 महीनें में बीमारी से छुटकारा मिलता है।
3. हृदय रोग या फेडडे़ खराब होने पर तथा लिवर की समस्या होने पर रोगी को नियमित सुबह शाम 400 बार तालियां बजाना चाहिए। ऐसा करने पर आंतरिक बीमारियों से शीघ्र छुटकारा मिलता है।
4. शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में तालियां बहुत फायदेमंद हैं। तालियां बजाने से शरीर में तीव्र रक्त संचार होता है। शरीर का अंग अंग सुचारू रूप से काम करने लगता है।
5. तालियां बजाने से हमारे शरीर के नसें और धमिनयों सही तरह से सुचारू हो जाती है। मांसपेशियों का तनाव खिचाव ठीक करने में तालियां बजाना लाभदायक है।
6. तालियां बजाने से सिरदर्द, अस्थमा, मधुमेह जैसी घातक बीमारियां नियंत्रण में रहती हैं। तालियां मारना हेल्थ समस्याऐं नियंत्रण में रखने में सहायक है।
7. बालों के असमय झड़ने से रोकने में तालियां बजाने से विशेष फायदा होता है। तालियां बजाने से हाथों में घर्षण बनता है। हाथ की अंगूठे उगलियां नसे सिर से जुड़ी होती हैं और इसके प्रभाव से स्नायु तंत्र मजबूत होता है।
8. प्रतिदिन भोजन ग्रहण के पश्चात 400 बार तालियां बजाने से शरीर सभी रोगों से दूर रहता है। शरीर में फालतू चर्बी नहीं जमती और मोटापा से दूर रखने में तालियां महत्वपूर्ण हैं।
9. तालियां बजाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। क्योंकि हाथ का अंगूठे की नसें सीधें दिमाग से जुड़ी होती है।
10. शरीर के समस्त जोड़ पाइन्टस हाथों की हथेलियों उगलियों से जुड़े होते हैं। इसलिए तालियां बजानें से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है।
तालियां बजाने का तरीका
1. ताली बजाने से पहले हाथों पर नारियल, जैतून, बादाम, तिल, अखरोट आदि कोई भी एक तेल लगा लें।
2. रोज सुबह 400 तालियां और रोज शाम 400 तालियां बजायें।
3. 200 तालियां हाथ ऊपर कर और 200 तालियां साधारण स्थिति में रह कर बजायें।
4. हाथों पर तीव्र घषर्ण, या हाथ गर्म होने पर कुछ सेकेंड रूकें।
5. तालियां बजाने के तुरन्त बाद कुछ खायें पीने नहीं। 20 से 25 मिनट बाद ही कुछ खायें पीयें।
स्वस्थ शरीर के लिए तालियां बजाना अति उत्तम फायदेमंद है। ताली बजाने से शरीर में रक्त संचार तीव्र गति से होता है। जोकि सम्पूर्ण शरीर को दुरूस्त करने में सक्षम है
हमारे पूर्वज बहुत ज्ञानी थे, वो जानते थे कि व्यक्ति अच्छे कार्य आसानी से नहीं करता है, इसलिए उन्होंने हर उस कार्य को जो हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा हो उसे धर्म से जोड़ा ताकि हम नियमित रूप से वो सब कार्य करें जो हमारे स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ हो।
उदाहरण के लिए-
सुबह शाम भगवान की आरती के साथ ताली बजानी चाहिए।
0 Comments